बैंक खाते में गलती से ₹4.2 करोड़ आने पर ऑस्ट्रेलियाई शख्स ने खरीदे गोल्ड बार, हुई जेल
ऑस्ट्रेलिया में एक 24-वर्षीय शख्स को बैंक खाते में गलती से आए पैसों को खर्च करने को लेकर 18 महीनों की जेल की सज़ा सुनाई गई है। दरअसल, घर ढूंढ रहे एक जोड़े ने गलती से शख्स के खाते में 760,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (₹4.2 करोड़) भेज दिए थे जिससे आरोपी ने गोल्ड बार और कपड़े खरीद लिए थे।