बैंक घोटालों में आरबीआई अफसरों की जांच की मांग पर एससी ने सीबीआई को भेजा नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी की विभिन्न बैंक घोटालों में आरबीआई अधिकारियों की भूमिका की जांच वाली याचिका पर सोमवार को सीबीआई और आरबीआई को नोटिस जारी किया। स्वामी ने आरोप लगाया है कि किंगफिशर, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और येस बैंक जैसी विभिन्न संस्थाओं से जुड़े घोटालों में आरबीआई अधिकारियों की संलिप्तता की जांच नहीं की गई।