बैंक लूटने आए बदमाश से राजस्थान में प्लास लेकर भिड़ गई महिला मैनेजर, आरोपी पकड़ा गया
श्रीगंगानगर (राजस्थान) में शनिवार शाम मरुधरा ग्रामीण बैंक में चाकू के साथ चेहरा ढककर घुसे लुटेरे से प्लास के दम पर भिड़ती हुई एक महिला मैनेजर का वीडियो सामने आया है। प्लास लुटेरे की जेब से गिरा था और उसे अन्य बैंक कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। बकौल रिपोर्ट्स, घटना के समय बैंक में ₹35 लाख कैश था।