बैंक लूटने के लिए अमेरिका में उबर से पहुंचा शख्स, लूट के बाद उसी कैब से गया घर
मिशिगन (अमेरिका) में शख्स ने एक बैंक लूटने के लिए कथित तौर पर उबर बुक किया और लूट के बाद उसी कैब से वापस अपने घर गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया गया था इसलिए उसने उबर बुक किया था। हालांकि, बाद में शख्स को गिरफ्तार किया गया और पैसे बरामद कर लिए गए।