बैंक स्तर पर कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइज़ेशन शुरू करेगा आरबीआई
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को सीधे बैंक स्तर पर कार्ड-ऑन-फाइल टोकनाइज़ेशन (सीओएफटी) सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। आरबीआई ने कहा, "इससे कार्डधारकों को टोकन बनाने और विभिन्न ई-कॉमर्स ऐप्स पर अपने मौजूदा अकाउंट से उसे लिंक करने की सुविधा मिलेगी।" सीओएफटी के ज़रिए कार्ड डिटेल की जगह ग्राहक एक यूनीक टोकन का इस्तेमाल कर सकते हैं।