बैंककर्मी की हत्या के आरोप में बेंगलुरु में 2 सुरक्षाकर्मी गिरफ्तार, चोर समझकर की थी पिटाई
बेंगलुरु में पुलिस ने निजी बैंक के एक कर्मचारी की हत्या के आरोप में 2 सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार किया है। दरअसल, ट्रेनिंग के लिए ओडिशा से बेंगलुरु आया बैंककर्मी अपने दोस्त के अपार्टमेंट में रह रहा था। 4 जुलाई की रात 2 बजे बैंककर्मी अपने दोस्त के अपार्टमेंट पहुंचा था जहां सुरक्षाकर्मियों ने उसे चोर समझ कर पीट दिया।