बैंकिंग संकट में मैंने आधा पैसा गंवा दिया है: कार्यक्रम में रोते हुए अमेरिकी ऐक्ट्रेस शैरन
फिल्म 'बेसिक इंस्टिंक्ट' की ऐक्ट्रेस शैरन स्टोन ने अमेरिका में बैंकिंग संकट के बीच लोगों से अधिक-से-अधिक दान करने की अपील की। उन्होंने एक चैरिटी प्रोग्राम में कहा, "मैंने इस बैंकिंग संकट में अपना आधा पैसा गंवा दिया...इसका मतलब यह नहीं कि मैं यहां नहीं आई।" यह बताते समय रो पड़ीं शैरन ने कहा, "यह...सभी के लिए मुश्किल समय है।"