बैंकॉक से मुंबई आ रही फ्लाइट में स्वीडन के शख्स ने एयर होस्टेस से की छेड़छाड़, हुआ अरेस्ट
बैंकॉक (थाईलैंड) से गुरुवार को मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट में 24-वर्षीय एयर होस्टेस से छेड़छाड़ करने के आरोप में 63-वर्षीय स्वीडिश नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरी की कोर्ट ने शुक्रवार को उसे ज़मानत दे दी। यात्री घटना के समय नशे में था और उसने एक क्रू मेंबर व अन्य यात्रियों के साथ भी बदसलूकी की।