बैंड-एड व अन्य ब्रैंड्स में पाया गया कैंसर पैदा करने वाला केमिकल: स्टडी
मैमवेशन ऐंड एनवायरनमेंटल हेल्थ न्यूज़ की एक स्टडी के मुताबिक, बैंड-एड और क्यूरैड सहित कई बैंडेज में उच्च स्तर का केमिकल 'ऑर्गेनिक फ्लोरीन' या पीएफएएस होता है जो घावों के ज़रिए खून के सीधे संपर्क में आ जाता है। इस केमिकल को प्रजनन, मोटापा और विभिन्न प्रकार के कैंसर से संबंधित कई प्रकार की स्वास्थ्य चिंताओं से जोड़ा गया है।