'बैंडिट क्वीन' में गैंगरेप सीन की शूटिंग के दौरान उल्टियां करता था: निर्देशक शेखर कपूर
निर्देशक शेखर कपूर ने बताया है कि फिल्म 'बैंडिट क्वीन' उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्मों में से एक थी। उन्होंने कहा, "खुद को 2-3 दिन तक कमरे में बंद कर समझने की कोशिश की थी...कि गैंगरेप सीन कैसे शूट करूं। इस सीन की शूटिंग के दौरान उल्टियां करता था।" फिल्म को रिलीज़ हुए आज 30 साल पूरे हो गए।