बैज़बॉल की बत्ती गुल: इंग्लैंड के भारत से टेस्ट सीरीज़ हारने पर वीरेंद्र सहवाग
इंग्लैंड के भारत से टेस्ट सीरीज़ हारने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने 'X' पर लिखा है, "बैज़बॉल की बत्ती गुल।" उन्होंने आगे लिखा, "इंग्लैंड के पास बराबरी करने लायक खेल नहीं था और दूसरे टेस्ट मैच के बाद वह बेअसर दिखे। बैज़बॉल को सफल बनाने के लिए आक्रामकता की आवश्यकता है जिसका इंग्लैंड में घोर अभाव था।"