बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाकर मैच खेलने उतरे पाक क्रिकेटर आज़म खान, पीसीबी ने लगाया जुर्माना
पाकिस्तानी क्रिकेटर आज़म खान रविवार को नैशनल टी20 टूर्नामेंट में बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाकर मैच खेलने उतरे। पीसीबी ने उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया है और आगे ऐसा करने पर सस्पेंड करने की चेतावनी दी। बकौल रिपोर्ट्स, आज़म ने पिछले 2 मैचों में भी बैट पर फिलिस्तीनी झंडा लगाया था लेकिन उन्हें चेतावनी नहीं मिली थी।