'बैटमैन' को आवाज़ देने वाले अभिनेता केविन कॉनरॉय का 66 साल की उम्र में हुआ निधन
टीवी सीरीज़ 'बैटमैन: द एनिमेटेड सीरीज़' में बैटमैन को आवाज़ देने वाले अभिनेता केविन कॉनरॉय (66) का कैंसर के चलते निधन हो गया है। उन्होंने 1980 के दशक में लाइव-ऐक्शन अभिनेता के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। 'जोकर' को आवाज़ देने वाले मार्क हैमिल ने कहा, "केविन बेहतरीन थे...वह मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक थे।"