बैठकें बहुत हो गईं, अब ऐक्शन चाहिए: कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्याओं पर केजरीवाल
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों द्वारा आम लोगों की टारगेट किलिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि 1990 का दौर फिर लौट आया है। उन्होंने कहा, "जब घाटी में किसी की हत्या होती है तो खबर आती है, गृह मंत्री (अमित शाह) ने उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।" बकौल केजरीवाल, "बैठकें बहुत हो गईं, अब ऐक्शन चाहिए।"