बैन किए जाने के 22 महीने बाद बहाल हुआ डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट
एलन मस्क द्वारा पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का ट्विटर अकाउंट बहाल करने की घोषणा करने के बाद रविवार को उनका अकाउंट दोबारा दिखने लगा। 22 महीने पहले @RealDonaldTrump को स्थाई तौर पर सस्पेंड किया गया था। दरअसल, मस्क ने उनके अकाउंट की बहाली को लेकर पोल किया था जिसमें 51.8% लोगों ने अकाउंट बहाल किए जाने का समर्थन किया।