बैन के खिलाफ लड़ूंगा: फिलिस्तीन के समर्थन वाले स्लोगन लिखे जूते पहनने से रोके जाने पर ख्वाजा
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा ने आईसीसी द्वारा उनके फिलिस्तीनियों के समर्थन वाले स्लोगन लिखे जूते पहनने पर रोक लगाने को लेकर कहा है, "क्या आज़ादी सभी के लिए नहीं है? क्या सभी का जीवन समान नहीं है?" उन्होंने आगे कहा कि वह इस बैन के खिलाफ लड़ेंगे और आईसीसी से जूते पहनने की मंज़ूरी हासिल करने की कोशिश करेंगे।