बॉक्स ऑफिस के जुनून ने फिल्म बनाने के तौर-तरीके को बर्बाद कर दिया है: मनोज बाजपेयी
ऐक्टर मनोज बाजपेयी ने उनकी फिल्म 'जोरम' पर फिल्म 'ऐनिमल' के असर को लेकर बात की है। बाजपेयी ने कहा, "बॉक्स ऑफिस के जुनून ने भारत में फिल्म बनाने के तौर-तरीके को बर्बाद कर दिया है।" बकौल बाजपेयी, दर्शक फिल्म के कारोबार का हवाला देते हैं और फिल्म अच्छी है या बुरी यह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आंका जाता है।