बॉडी मसाजर को सेक्स टॉय की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता, आयात पर प्रतिबंध नहीं: हाईकोर्ट
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कहा है कि बॉडी मसाजर को अडल्ट सेक्स टॉय की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता और इसलिए इसे आयात के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची में शामिल नहीं किया जा सकता है। हाईकोर्ट ने कस्टम्स डिपार्टमेंट द्वारा बॉडी मसाजर की खेप ज़ब्त किए जाने के आदेश को रद्द करते हुए यह बात कही है।