बॉबी को शराब पसंद है, उनकी दी हुई पटियाला पेग पीकर कमरे में उल्टी कर दी थी: ऐक्टर विक्रम
अभिनेता विक्रम कोचर ने बताया है कि बॉबी देओल को शराब पीना पसंद है और वेब सीरीज़ 'आश्रम' के सेट पर वह सभी को पार्टी के लिए बुलाते थे। उन्होंने कहा, "मुझे पटियाला पेग बनाकर दी...मना करने पर कहा 'तू पंजाबी के नाम पर धब्बा है'। मैंने शराब पी और 5 मिनट बाद अपने कमरे में जाकर उल्टी कर दी।"