बॉबी देओल ने खुद पर बने मीम्स पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मैं हमेशा समय से आगे रहा
अभिनेता बॉबी देओल ने उन पर बने मीम्स पर प्रतिक्रिया दी है। एक मीम में एयरपॉड्स बनने से पहले उनका इस्तेमाल करने वाले मीम पर बॉबी ने मज़ाक में कहा कि वह हमेशा समय से आगे रहे। वहीं बॉबी द्वारा ऐश्वर्या राय का आरटी-पीसीआर टेस्ट करने वाले मीम पर उन्होंने कहा, "सॉरी ऐश्वर्या...बॉबी थोड़ा 'स्वॉबी' (स्वॉब टेस्ट) हो गया!"