'बॉम्ब साइक्लोन' के बीच अमेरिका में ठंड से मौतों के बाद गाड़ियों में मिल रहे हैं शव
अमेरिका में 'बॉम्ब साइक्लोन' (बर्फीले तूफान) से कई लोगों की मौत के बीच गाड़ियों में शव मिल रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, न्यूयॉर्क में आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी कारों में जीवित/मृत लोगों की तलाश कर रहे हैं। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने कहा, "किसी युद्ध क्षेत्र जैसी स्थिति है और सड़कों के किनारे गाड़ियां हैरान कर रही हैं।"