बॉम्बे एचसी के लुकआउट सर्कुलर रद्द करने के बाद रिया चक्रवर्ती को थाईलैंड जाने की मिली अनुमति
बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा लुकआउट सर्कुलर को रद्द किए जाने के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने परिवार संग छुट्टियां मनाने के लिए थाईलैंड जाने की अनुमति मिल गई है। गौरतलब है, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में रिया व उनके भाई शौविक चक्रवर्ती के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था।