बॉम्बे एचसी ने 2 डायलॉग हटाए जाने के बाद दी 'हमारे बारह' को रिलीज़ करने की अनुमति
बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म 'हमारे बारह' को रिलीज़ करने की अनुमति दे दी है। 'हमारे बारह' के मेकर्स द्वारा फिल्म से 2 डायलॉग हटाए जाने पर सहमति जताने के बाद हाईकोर्ट ने इसे आज (शुक्रवार) रिलीज़ करने की अनुमति दी है। वहीं, कर्नाटक सरकार ने सांप्रदायिक तनाव को रोकने के लिए फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाई है।