बॉम्बे एचसी ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख की ज़मानत पर लगी रोक 27 दिसंबर तक बढ़ाई

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को भ्रष्टाचार के मामले में एनसीपी नेता अनिल देशमुख की ज़मानत पर लगी रोक को 27 दिसंबर तक बढ़ा दिया। इससे पहले हाईकोर्ट ने देशमुख को 12 दिसंबर को ज़मानत देते हुए कहा था कि बेल का आदेश 10 दिन बाद प्रभावी होगा। सीबीआई ने देशमुख की ज़मानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

Load More