बॉम्बे एचसी मनी लॉन्डरिंग मामले में देशमुख की ज़मानत याचिका पर तेज़ी से सुनवाई करे: एससी
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बॉम्बे हाईकोर्ट से कहा कि वह मनी लॉन्डरिंग मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की ज़मानत याचिका पर तेज़ी से सुनवाई करे। जस्टिस अजय रस्तोगी व जस्टिस बी.वी. नागरत्ना की बेंच ने देशमुख को हाईकोर्ट के समक्ष लंबित उनकी ज़मानत याचिका पर जल्द-से-जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दायर करने की अनुमति दी।