'बॉम्बे' और 'खामोशी' देखने के बाद ऐक्ट्रेस बनने का सपना देखा था: अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने बताया है कि उन्होंने फिल्म 'बॉम्बे' और फिल्म 'खामोशी: द म्यूज़िकल' देखने के बाद ऐक्ट्रेस बनने का सपना देखा था। हैदरी ने कहा कि उन्होंने यह सपना फिल्म 'पद्मावत' और वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' में काम करके जिया है। फिल्ममेकर मणि रत्नम ने 'बॉम्बे' का जबकि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने 'हीरामंडी' का निर्देशन किया है।