बॉम्बे हाईकोर्ट ने ऐंटीलिया विस्फोटक मामले में निलंबित पुलिस अधिकारी काज़ी को दी ज़मानत

बॉम्बे हाईकोर्ट ने निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक रियाज़ुद्दीन काज़ी को ज़मानत दे दी है। उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास 'ऐंटीलिया' के बाहर एक वाहन में विस्फोटक मिलने और 2021 में कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में काज़ी को गिरफ्तार किया गया था। काज़ी पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे की मिलीभगत से सबूत नष्ट करने का आरोप है।

Load More