बॉम्बे हाईकोर्ट ने नवनीत राणा और रवि राणा की दूसरी एफआईआर रद्द करने की अर्जी खारिज की
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उनके खिलाफ दायर दूसरी एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी। हालांकि, कोर्ट ने दूसरी एफआईआर में गिरफ्तारी से पहले 72 घंटे का नोटिस देने का आदेश मुंबई पुलिस को दिया है।