बॉम्बे हाईकोर्ट ने रमेश सिप्पी को पारिवारिक संपत्ति विवाद में अंतरिम राहत देने से किया इनकार
बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्ममेकर रमेश सिप्पी को पारिवारिक संपत्ति विवाद में अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है। सिप्पी की ओर से दायर याचिका में एक फ्लैट में हिस्सा, सिप्पी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के 500 शेयर और प्रोडक्शन हाउस की 27 फिल्मों के अधिकार मांगे गए थे। हाईकोर्ट ने कहा कि सिप्पी के दावों की पुष्टि नहीं हो पाई।