बॉयकॉट कल्चर से माहौल खराब होता है: फिल्मों के खिलाफ प्रदर्शन के बीच अनुराग ठाकुर
'पठान' समेत कई फिल्मों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि बॉयकॉट कल्चर से माहौल खराब होता है। उन्होंने कहा, "ऐसे समय में जब भारतीय फिल्में दुनिया में धूम मचा रही हैं तब ऐसी बातें माहौल खराब करती हैं...यदि किसी को (फिल्म से) कोई दिक्कत है तो संबंधित विभाग से बात करनी चाहिए।"