बॉयफ्रेंड आदिल ने दुबई में मेरे नाम से घर खरीदा है, बीएमडब्ल्यू भी गिफ्ट की: राखी सावंत
राखी सावंत ने ईटाइम्स को बताया है कि उनके बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने दुबई में उनके नाम से एक घर लिया है और उन्हें बीएमडब्ल्यू भी गिफ्ट की है। उन्होंने कहा, "मेरे लिए उनका प्यार ही सब कुछ है...उनका प्यार सच्चा है और वह बेहद वफादार हैं।" बकौल राखी, आदिल उन्हें अपने परिवार से मिलवाने दुबई लेकर गए थे।