बॉयफ्रेंड के लिए भारत आई किर्गिस्तानी महिला ने की खुदकुशी, मेसेज में कहा- प्यार करती रहूंगी
रायपुर (छत्तीसगढ़) में रह रही 25-वर्षीय किर्गिस्तानी टैटू आर्टिस्ट ने गुरुवार को किराए के फ्लैट में कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। महिला ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड को मेसेज भेजकर कहा, "हर बात के लिए माफी मांगती हूं...तुम्हें हमेशा प्यार करती रहूंगी।" बकौल रिपोर्ट्स, वह अपने बॉयफ्रेंड के लिए पति और 2 बच्चों को छोड़कर भारत आई थी।