बॉर्डर ने 'नैचुरल' बॉल-टैम्परिंग की अनुमति देने की मांग उठाई, कहा- स्क्रैच करने में क्या गलत है?
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ऐलन बॉर्डर ने क्रिकेट में 'नैचुरल' बॉल-टैम्परिंग की अनुमति देने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा, "आप गेंद पर हाथों से स्क्रैच करते हैं और कुछ समय बाद देखते हैं कि गेंद रिवर्स स्विंग होने लगती है। इसमें गलत क्या है?" बकौल बॉर्डर, "यह बुरा विचार नहीं है क्योंकि सपाट विकेटों पर आपको कुछ चाहिए होता है।"