बॉर्डर पर सैनिक जान दे रहे हैं और सरकार ने चीन से $95 बिलियन का व्यापार किया: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है, "एक तरफ हमारे सैनिक बॉर्डर पर चीन से मुकाबला करते हुए अपनी जान तक दे रहे हैं और हमारी सरकार उनके साथ व्यापार बढ़ा रही है।" उन्होंने कहा, "2020-21 में भारत ने $65 बिलियन का सामान चीन से खरीदा और इसके अगले साल केंद्र सरकार ने $95 बिलियन का सामान खरीदा।"