बॉलीवुड का कौन फैन नहीं है? सलमान के साथ फिल्म करना सपना है: पाक ऐक्ट्रेस सारा खान
पाकिस्तानी ऐक्ट्रेस सारा खान ने बताया है कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं। ऐक्ट्रेस ने कहा, "बॉलीवुड का कौन फैन नहीं है? मुझे लगता है मेरे आधे दर्शक पाकिस्तान में और आधे भारत में हैं।" उन्होंने कहा, "जब करियर की शुरुआत की तब सलमान खान के साथ फिल्म करने की सोची थी। उनके साथ काम करना सपना है।"