बॉलीवुड को एमसीयू का हिस्सा बनना चाहिए, अपना पहला सुपरहीरो लेकर आओ: बेनेडिक्ट
'डॉक्टर स्ट्रेंज' फेम ऐक्टर बेनेडिक्ट कंबरबैच ने कहा है कि बॉलीवुड को भी मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड एक डांस नंबर के साथ अपने पहले इंडियन सुपरहीरो को सामने ला सकता है। बकौल ऐक्टर, "भारतीय ऐक्टर्स शानदार हैं, आपके (भारतीयों) पास एक अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली और सिनेमा का बेहतरीन कल्चर है।"