बॉलीवुड डेब्यू से पहले साउथ की 12 फिल्में करने को लेकर ऋषि सर ने मुझे दिग्गज कहा था: तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा है कि उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म 'चश्मे बद्दूर' (2013) के को-ऐक्टर व दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर यह जानकर हैरान रह गए थे कि उन्होंने इस फिल्म से पहले साउथ की 12-फिल्में की हैं। बकौल तापसी, "ऋषि सर ने कहा था...'अरे तू तो वेटेरन (दिग्गज) है'।" फिल्म में उनके साथ पाकिस्तानी अभिनेता-गायक अली ज़फर भी थे।