बॉलीवुड पर राज करेंगे तेलुगू लोग: रणबीर से तेलंगाना के मंत्री
हैदराबाद में आयोजित हुए फिल्म 'ऐनिमल' के प्री-रिलीज़ इवेंट में तेलंगाना सरकार के मंत्री मल्ला रेड्डी ने अभिनेता रणबीर कपूर से कहा है कि अगले 5 वर्षों में हॉलीवुड और बॉलीवुड पर तेलुगू लोग राज करेंगे। उन्होंने कहा, "आपको (रणबीर) भी हैदराबाद शिफ्ट होना पड़ेगा। मुंबई पुराना हो गया है।" इस पर रणबीर हंसते और ताली बजाते नज़र आए।