बॉलीवुड में 44 साल होने पर पूनम ढिल्लों ने शशि कपूर, अमिताभ के साथ शेयर की पुरानी फोटो
अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने बॉलीवुड में 44-साल पूरे करने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म 'त्रिशूल' (1978) के सेट से पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ अमिताभ बच्चन, दिवंगत ऐक्टर शशि कपूर, संजीव कुमार, गीता सिद्धार्थ, रणधीर कपूर भी दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "16 साल की उम्र में शुरुआत की थी...कभी नहीं सोचा था...यह मेरा करियर होगा।"