बॉलीवुड में काम कर रहे लोग खुद को हम टीवी ऐक्टर्स से श्रेष्ठ मानते हैं: निशांत मलखानी
ऐक्टर निशांत मलखानी ने कहा है कि बॉलीवुड आज भी टीवी ऐक्टर्स को नीची नज़र से देखता है। बकौल ऐक्टर, "हमें केवल एक टीवी ऐक्टर के रूप में देखा जाता है। वे लोग जो बॉलीवुड का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने हमेशा खुद को श्रेष्ठ माना है।" उन्होंने आगे कहा, "लेकिन यह अंतर बहुत जल्द ओटीटी के कारण गायब हो जाएगा।"