बॉलीवुड में काम करने के लिए मरा जा रहा था लेकिन बहुत बुरे ऑफर मिल रहे थे: डीनो मोरिया
अभिनेता डीनो मोरिया ने कहा है कि वह बॉलीवुड में काम करने के लिए मरे जा रहे थे लेकिन उन्हें बहुत बुरे ऑफर मिल रहे थे। उन्होंने कहा, "अच्छा काम नहीं मिल रहा था...वैसा कुछ करता तो मेरे फैन कहते कि 'मैं कर क्या रहा हूं'।" बकौल डीनो, वह उन भूमिकाओं को चुनना चाहेंगे जिससे जीवन में आगे बढ़ सकें।