बॉलीवुड में पहली बार, ऐसी दुनिया जो पहले नहीं देखी: 'ब्रह्मास्त्र' के ट्रेलर पर जान्हवी
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने बुधवार को फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर पर प्रतिक्रिया देते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "यह बहुत भव्य है...हिंदी सिनेमा में पहली बार...ऐसी दुनिया जो पहले कभी नहीं देखी।" ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 'ब्रह्मास्त्र' टीम की प्रशंसा करते हुए लिखा, "यह बहुत...रोमांचक लग रहा है।" वहीं, आलिया भट्ट ने लिखा, "हमारे दिल का एक टुकड़ा..ब्रह्मास्त्र।"