बॉलीवुड में मुझे रिप्लेस किया जा रहा था, लगने लगा था कि मैं अच्छा नहीं गाता: अरमान मलिक
सिंगर अरमान मलिक ने कहा है, "एक समय मुझे कुछ बॉलीवुड गानों से रिप्लेस किया गया था जिससे मैं डर गया और सोचने लगा...क्या मैं अच्छा गायक नहीं हूं।" अरमान ने कहा कि उन्हें प्रतिभा के आधार पर नहीं बल्कि पॉलिटिक्स के कारण रिप्लेस किया गया था। बकौल अरमान, फिल्मी गानों के लिए गायकों को भुगतान नहीं किया जाता है।