बॉलीवुड वाकई में उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा: महेश बाबू को लेकर कंगना
अभिनेत्री कंगना रनौत ने तेलुगू ऐक्टर महेश बाबू के 'बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता' वाले बयान पर कहा है कि बॉलीवुड वाकई में उन्हें अफोर्ड नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा, "बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें बहुत फिल्में ऑफर की हैं और उनकी जनरेशन ने अकेले ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री को भारत की नंबर 1 इंडस्ट्री बना डाला है।"