बो टाई लगाकर ऑस्कर्स 2024 में पहुंचा 'मेसी' कुत्ता, वायरल हुई तस्वीर
96वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेटेड 'अनाटमी ऑफ अ फॉल' में नज़र आने के बाद चर्चा में आए 'मेसी' नामक कुत्ते को अवॉर्ड समारोह के दौरान बो टाई लगाए हुए देखा गया। अवॉर्ड समारोह के होस्ट जिमी किमेल ने 'मेसी' के मोनोलॉग में कहा, "भले ही वह एक कुत्ता है...लेकिन संभवत: उसने साल का सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस दिया।"