'बोट' के सह-संस्थापक ने राष्ट्रपति भवन में मैक्रों के लिए आयोजित डिनर की तस्वीरें कीं शेयर
'बोट' के सह-संस्थापक अमन गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित किए गए डिनर में हिस्सा लिया। अमन ने डिनर की तस्वीरें 'X' पर शेयर कर लिखा, "राजकीय रात्रिभोज में आमंत्रित किया जाना सम्मान की बात है।"