बोत्सवाना में सबसे बड़े हाथियों में से एक को मारने के बाद शिकारियों ने टस्क के साथ खिंचवाईं तस्वीरें
अफ्रीकी देश बोत्सवाना में सबसे बड़े हाथियों में से एक को मारने के बाद शिकारियों ने मृत हाथी और तकरीबन 8-फीट बड़े हाथी के दांत (टस्क) के साथ तस्वीरें खिंचवाईं जो ऑनलाइन सामने आई हैं। 2014 में शिकार पर प्रतिबंध लगाने वाले बोत्सवाना के पूर्व राष्ट्रपति इयान खामा ने इस पर कहा कि देश ने 'आकर्षण का केंद्र' खो दिया।