बोधगया में हिरासत में ली गई दलाई लामा की जासूसी करने की आरोपी चीनी महिला
बिहार पुलिस ने बोधगया में बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा की जासूसी करने की आरोपी चीनी महिला को हिरासत में ले लिया है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी महिला का स्केच जारी कर उसके चीनी जासूस होने की आशंका जताते हुए कहा था, "हमें बीते 2 साल से इनपुट मिल रहे थे।" दलाई लामा गुरुवार को बोधगया पहुंचे थे।