बोनी कपूर ने की बेटी जान्हवी और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि
निर्माता बोनी कपूर ने बेटी व अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा, "मुझे शिखर बहुत पसंद हैं। जब जान्हवी और शिखर के बीच अनबन थी तब भी उनसे मेरे दोस्ताना संबंध थे।" बोनी ने कहा, "परिवार में उनका होना हमारी खुशनसीबी है...अर्जुन (कपूर) समेत सभी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।"