बोनी कपूर ने श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि से पहले किया ऐक्ट्रेस की बायोग्राफी का एलान
फिल्ममेकर बोनी कपूर ने बुधवार को अभिनेत्री व अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी की 5वीं पुण्यतिथि से पहले 'द लाइफ ऑफ अ लेजेंड' नाम से ऐक्ट्रेस पर आने वाली बायोग्राफी की जानकारी दी। लेखक धीरज कुमार द्वारा लिखी गई यह किताब 2023 में रिलीज़ होगी। गौरतलब है, श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई के होटल में निधन हो गया था।